कवर्धा कलेक्टर और एसपी पर बड़ा एक्शन, आदेश जारी

कवर्धा कलेक्टर और एसपी पर बड़ा एक्शन, आदेश जारी
कवर्धा कलेक्टर और एसपी पर बड़ा एक्शन, आदेश जारी

रायपुर/छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह में हिंसा बलवा आगजनी तीन लोगों की मृत्यु के बाद राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को हटा दिया गया है। डॉ. अभिषेक पल्लव को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है, जबकि उनकी जगह बलरामपुर जिले के एसपी राजेश अग्रवाल को कवर्धा का नया एसपी बनाया गया है।

जन्मेजय महोबे को प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही, 2016 बैच के आईएएस गोपालवर्मा को कबीरधाम जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

 यह बदलाव कबीरधाम में हिंसा की घटना के बाद सरकार की ओर से लिया गया बड़ा प्रशासनिक फैसला है।