अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं असम के प्रभारी विकास उपाध्याय का असम दौरा.... संगठनात्मक दौरा कार्यक्रम के तहत असम प्रान्त के थोरा,मरियानी और माजुली में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक.....




05 अगस्त,गुरुवार/रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय अपने प्रभार राज्य असम के दौरे पर हैं। आगामी उपचुनाव में 5 विधानसभा सीटों को लेकर विकास उपाध्याय रणनीति तैयार करने असम पहुंच गए हैं। आज गुवाहाटी में असम विधानसभा के मानसून सत्र में पहुंचकर विकास उपाध्याय ने कांग्रेसी विधायकों का बैठक लिया,इस दौरान उन्होंने कहा कि दल-बदल कर के कोई भी जनप्रतिनिधि जनता के बीच अपने विश्वास को खोता हैं,आगामी उपचुनाव को लेकर प्रभारी महोदय द्वारा विधायकों को उपचुनाव में जीत हासिल कर असम की जनता सेवा करने हेतु संकल्प दिलाया गया। संगठनात्मक दौरा कार्यक्रम के तहत AICC प्रभारी विकास उपाध्याय जी कल से असम प्रान्त के थोरा, मरियानी और माजुली में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।