CG VIDEO: कलेक्टर बंगले में निकला सांप.... 6 फिट का धमना सांप देख बंगले में मची अफरा-तफरी.... और फिर हुआ ये.... आनन-फानन में.... देखें VIDEO.......




कोरबा। छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला सांपो को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता हैं। जिले में सांपो से जुड़ी ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। कोरबा जिले के कलेक्टर रानू साहू के बंगले में 6 फिट का धमना प्रजाति का सांप निकला। इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक सांपो को कलेक्टर बंगला से रेस्क्यू किया जा चुका हैं।
कलेक्टर बंगला में उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई। जब काम कर रहे लोगों के समीप एक धमना सांप एक मेढ़क को दौड़ाते दौड़ाते लोगों के करीब पहुंच गया। डरे सहमे लोग कुछ समझ पाते वाहा से भाग खड़े हुए। जिसके बाद ड्यूटी में तैनात सिपाही ने बिना देरी किए जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी।
जिसके तुरन्त बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। उस वक्त तक सांप ने मेढ़क को अपना शिकार बना लिया था। जितेंद्र सारथी ने सांप को पकड़ बोरे में रखा। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। साथ ही सभी ने सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
देखें वीडियो