CG नशे के 4 सौदागर गिरफ्तार: सब्जी की खाली कैरेट में उड़ीसा से की जा रही थी गांजे की तस्करी... 51 किलों गांजा जब्त.... पुलिस की गांजा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही......




दुर्ग। सब्जी कैरेट में छिपाकर उड़ीसा से गांजा लाई गई थी। दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। 51 किलो गांजे की खेप सहित एक बोलेरों पीकप वाहन जप्त किया गया। नशे के 04 सौदागर को गिरफ्तार किया गया है। अंजोरा पुलिस एवं सिविल टीम की तत्परता से कार्यवाही की गई। नशे के विरुद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के "जीरो टालरेंस" की नीति के तारतम्य में प्रत्येक थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों को दिये गये निर्देश के परिपालन में दुर्ग पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
बाहरी राज्यों से तस्करी करके मादक पदार्थ गांजा छ.ग. में खपाने वालों के धरपकड़ के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते पूर्व में पकड़े गये तस्करों एवं उनके साथियों के पीछे सिविल टीम के कर्मचारियों एवं विश्वस्त मुखबीरों को लगाया गया। लगाये गये विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिला कि रायपुर तरफ से एक पीकप बोलेरो सफेद रंग की प्लास्टिक कैरेट के बीच में गांजा छुपाकर ला रहे थे।
सफेद बोलेरों पीकप को पकड़ने के लिये थाना पुलगांव व चौकी अंजोरा के साथ सिविल टीम की एक संयुक्त टीम बनाया गया। टीम द्वारा सब्जी कैरेट वाली सफेद बोलेरो को चिन्हित कर पीछा किया। तब जाकर राजनांदगांव रोड रसमड़ा चौक के पास सी.जी. 07 सी. ए. 7641 नंबर की सफेद पीकप बोलेरों को रोका गया। जिसमें चार लोग बैठे थे जो भागने का असफल प्रयास किये अंततः बादल सिंह उर्फ लल्लन सिंह, दीपक साहू, अमित कुमार सिंह शाकीब चौधरी पकड़े गयें बोलेरो की तलासी लेने पर सब्जी की 53 खाली प्लास्टिक कैरेट के बीच 07 कैरेट में करीब 51 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 4 लाख 8 हजार रूपये तथा एक पुरानी बोलेरो पीकप सीजी 07 सीए 7641 कीमती 05 लाख 53 नग खाली प्लास्टिक कैरेट, जुमला कीमती 09 लाख 08 हजार को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चौकी अंजोरा थाना पुलगांव द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।