होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: होटल बना जिस्मफरोशी का अड्डा.... ओयो होटल में धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकेट.... संदिग्ध हालत में पकड़ीं गई 14 लड़कियां.... 34 गिरफ्तार.....

14 girls caught in suspicious condition 34 arrested Sex racket busted in hotel Hotel turned into a den of extortion

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: होटल बना जिस्मफरोशी का अड्डा.... ओयो होटल में धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकेट.... संदिग्ध हालत में पकड़ीं गई 14 लड़कियां.... 34 गिरफ्तार.....

...

डेस्क। सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर एक होटल से 14 लड़कियों और होटल मालिक सहित कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करतार, सुनील, अतुल, विपिन, रिकी, सुरेंद्र, पंकज, धीरज, शुभम, विनय, देवेंद्र, मोहित, फरजान, नदीम, आकिब, राहुल, रजत, रोहित, माफिजा उर्फ सुम्मी, अंजलि, रूपा, असुरा, मुस्कान, अंजली, किरण, नेहा, पूजा, पलक, रविता सुशीला, कुमकुम, काव्या, एजेंट संदीप उर्फ मोनू तथा होटल मालिक नरेंद्र आदि के रूप में हुई है। एजेंट मोनू टैक्सी ड्राइवर का काम करता है। 

वह लड़कियों के संपर्क में रहता था और उन्हें लाने-लेजाने का काम करता था। होटल में सेक्स रैकेट काफी समय से चल रहा था। रात के समय फरीदाबाद, नोएडा व दिल्ली से लड़कियां बुलाई जाती थी। सुबह भोर में लड़कियाें को उनके घर भेज दिया जाता था। मुखबिर की सूचना पर एसीपी मुख्यालय ने पुलिस टीम के साथ देररात होटल में छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। इसमें मौके से सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला भी पकड़ी गई है। ये धंधा होटल मालिक के संरक्षण में चल रहा था। 

पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। बड़खल चौक के पास स्थित ओयो होटल श्री सासाराम में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। वैश्यावृत्ति के कारण आसपास का माहौल भी ख्रराब हो रहा था। बाहर से कई लड़कियां बुलाई गई हैं। सूचना पर एसपीपी ने क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 को महिला पुलिसकर्मियों के साथ बुलाया और छापेमारी की। होटल के बीस कमरे में 13 लड़कियां व 17 लड़के सेक्स रैकेट में मसगूल थे। एक-एक कर सभी लड़कियों को महिला पुलिसकर्मियों की मदद से गैलरी में एकत्र किया गया और हिरासत में ले लिया गया। इस रैकेट में तीन लड़कियां अविवाहित और 10 शादीशुदा महिलाएं थीं।