त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन 2021-22 हेतु प्रेक्षक नियुक्त

त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन 2021-22 हेतु प्रेक्षक नियुक्त

 

कवर्धा, 05 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन 2021-22 हेतु रविराज ठाकुर, राज्य प्रशासनिक सेवा (आर.आर. 2015) उपसंचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर को कबीरधाम जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक से मिलने का समय प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक न्यू सर्किट हाऊस व्ही.आई.पी. कक्ष क्रमांक 03 कवर्धा में तथा मोबाईल नंबर 73895-77569 है। अभ्यर्थीगण एवं अन्य जनमानस की शंकाओं के समाधान हेतु संपर्क कर सकते है।