CG दर्दनाक सड़क हादसा ब्रेकिंग :- शादी से लौट रहे बच्ची सहित तीन लोगों की मौत,एक दर्जन से ज्यादा घायल…..मातम में बदली खुशियां,एक का शव रात भर फसा रहा ट्रेक्टर के नीचे,शव देखकर काँप गई लोगों की रूह…..

CG दर्दनाक सड़क हादसा ब्रेकिंग :- शादी से लौट रहे बच्ची सहित तीन लोगों की मौत,एक दर्जन से ज्यादा घायल…..मातम में बदली खुशियां,एक का शव रात भर फसा रहा ट्रेक्टर के नीचे,शव देखकर काँप गई लोगों की रूह…..

डेस्क :- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में ट्रैक्टर पलटने से बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद एक युवक का शव ट्रैक्टर के नीचे ही दबा रहा। उसे अगले दिन बुधवार सुबह निकाला जा सका है। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि मरने वाले लोगों में क्या रिश्ता था। वहीं बच्चे की भी पहचान नहीं हो सकी है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा हैं कि ये हादसा तब हुआ जब ट्रेक्टर सवार 25 लोग शादी के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक घटना कुआकोंडा थाना के रेंगनार गांव की है। बड़े गुडरा के कुंजाम पारा में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 25 लोग ट्रेक्टर में सवार होकर गये थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस उसी ट्रेक्टर में घर लौट रहे थे।

तभी माखपाल के पास उनकी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे मेें राजू तेलामी और रामा तेलामी सहित एक बच्चे की मौत हो गयी। वहीं मृतकों में एक युवक का शव ट्रेक्टर के नीचे ही दबा रह गया, जिसे निकालने के लिए कोई साधन नहीं मिलने के कारण सुबह निकाला गया।


वहीं हादसे में घायल अन्य लोगों को घटना के बाद रात में ही एम्बुलेंस की साहयता से रात में ही जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया था।

एक दर्जन से ज्यादा घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती


थाना प्रभारी प्रदीप बिसेन ने बताया कि ट्रैक्टर में 20 से 25 लोग सवार थे। अनियंत्रित होकर अंधेरे में ट्रैक्टर पलट गया। रात को ही सभी घायलों को एंबुलेंस से दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया था। सुबह JCB बुलाकर ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। दोनों शव भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। पता चला है कि एक बच्ची की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उसका नाम और जानकारी नहीं मिल सकी है।