नए CM का ऐलान: ये होंगे नए मुख्यमंत्री.... विधायक दल की बैठक में फैसला.... कल इतने बजे लेंगे पद की शपथ.... जानें कब होगी नए CM की ताजपोशी और इनके बारे में.....




डेस्क। बसवराज बोम्मई कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद सीएम पद की रेस में कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इसमें सबसे आगे लिंगायत विधायकों में बसवराज बोम्मई ही चल रहे थे। बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और वह 'जनता परिवार' से ताल्लुक रखते हैं।
कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बसवराज बोम्मई बोले की मौजूदा स्थिति में ये एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अनुरूप गरीबों के लिए काम करने की कोशिश करूंगा। मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। हालांकि मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था और मुझे इसका परिणाम मिला।
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। राज्य के नए गृह मंत्री बरवराज बोम्मई अब सूबे के नए CM होंगे। शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने वाले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बोम्मई बुधवार यानी कल दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर पद की शपथ लेंगे।
28 जनवरी 1960 को जन्मे बसवराज सोमप्पा बोम्मई कर्नाटक के गृह, कानून, संसदीय मामलों के मंत्री हैं। उनके पिता एस आर बोम्मई भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट बसवराज ने जनता दल के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। वे धारवाड़ से दो बार 1998 और 2004 में कर्नाटक विधान परिषद के लिए चुने गए। इसके बाद वे जनता दल छोड़कर 2008 में भाजपा में शामिल हो गए। इसी साल हावेरी जिले के शिगगांव से विधायक चुने गए।