रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव की स्थिति देश के अमीरों की संपत्ति में 32 अरब डॉलर की कमी आई है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव की स्थिति देश के अमीरों की संपत्ति में 32 अरब डॉलर की कमी आई है।

NBL,. 23/02/2022, रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव की स्थिति देश के अमीरों के लिए जी का जंजाल बन गई है। इस तनाव की वजह से रूस के अरबपतियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के साथ विवाद के चलते 2022 की शुरुआत के बाद से इनकी संपत्ति में 32 अरब डॉलर की कमी आई है। पढ़े विस्तार से...। 

बाजार में उथल-पुथल भरा माहौल
रिपोर्ट के अनुसार, नुकसान झेलने वाले अधिकांश रूसी अरबपतियों के पास रूस की कमोडिटीज फर्मों में ऑनरशिप स्टेक्स है। जबकि, इस विवाद के कारण बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है और इन सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। पुतिन के पूर्वी यूक्रेन के शहरों दोनेत्सक और लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद अमेरिका समेत अन्य देशों की ओर से लागू किए गए प्रतिबंधों के कारण सोमवार और मंगलवार को बाजारों में हाहाकार मच गया और निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।
पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का असर
गौरतबल है कि पश्चिमी देशों ने मंगलवार को रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को निरस्त करना, सरकरी बॉन्ड्स में ट्रेडिंग बंद करना, एसेट फ्रीज करना और अमीरों पर ट्रैवल बैन लगाना शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन नुकसान उठाने वाले रूसी अरबपतियों में शामिल गेनेडी टाइमचेंको की नेटवर्थ में इस साल एक तिहाई कमी आई है। उन्हें सोमवार को ब्रिटेन ने प्रतिबंधित कर दिया था।
23 शीर्ष अरबपतियों को बड़ा नुकसान
रिपोर्ट में कहा गया कि अरबपतियों की सूची को संपत्ति सूची के अनुसार, रूस के 23 शीर्ष अरबपतियों की वर्तमान में कुल संपत्ति 343 अरब डॉलर है, जो साल के अंत में 375 अरब डॉलर थी। ब्रिटेन की ओर से जारी प्रतिबंध सूची में 65 वर्षीय बॉरिस रोटेनबर्ग और उनके 48 वर्षीय भतीजे आईगोर भी हैं, जिनके परिवारों ने गैस-पाइपलाइन निर्माण फर्म स्टोरीगेजमोंटाज में निवेश कर दौलत बनाई है। यहां बता दें कि आईगोर के पिता रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पूर्व जूडो स्पैरिंग भागीदारों में से एक हैं।

Yukren और रूस के तनाव की असर भारत के आर्थिक स्थिति में भी असर डालेगी।