दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली के मुखिया का निधन: 89 बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया.... विधवा हुईं 38 पत्नियां.... पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है यह परिवार.....

दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली के मुखिया का निधन: 89 बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया.... विधवा हुईं 38 पत्नियां.... पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है यह परिवार.....

मिजोरम। दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिओना के निधन से परिवार में शोक के लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि जिओना अपने बेटों के साथ बढ़ई का काम करते थे। उनका परिवार मिजोरम में खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बकटावंग गांव में एक बड़े से मकान में रहता है। मकान में कुल सौ कमरे हैं। मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

 

 

चाना के परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। इतना लंबा परिवार होने के नाते वह मिजोरम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थे। मिजोरम के सीएम ने ट्वीट कर लिखा है, 'मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव, परिवार के कारण राज्य में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन गया था।' जिओना के परिवार की महिलाएं खेती करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं। जिओना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती है और घर के सभी सदस्यों के कार्यों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर नजर भी रखती हैं। 

 

चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। वह चाना पावल नाम के समुदाय के प्रमुख थे। इसे उनके पिता ने स्थापित किया था। इस संप्रदाय में कई शादियों की परंपरा है। चाना की इतनी पत्नियों की यही वजह है। इस परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परिवार को एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत पड़ती है। यह फैमिली जिस घर में रहती है, उसका नाम छौन थर रन (न्यू जेनरेशन होम) है। इस 4 मंजिला मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं। एक बड़े डाइनिंग हॉल में 50 टेबलों पर खाना परोसा जाता है।