लखनपुर केंवरा धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव ने किया




लखनपुर सितेश सिरदार:– प्रदेश कार्य समिति सदस्य व विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव द्वारा 6 जनवरी दिन गुरुवार को लखनपुर केंवरा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।और धान बेचने आये हुए किसानों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना,सिंह देव ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को धान खरीदी में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसका विशेष ख्याल रखें। उन्होंने किसानों सहित धान केंद्र कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण कराने के लिए कहा। तथा मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करें जिसे कोरोना जैसे महामारी से बचा जा सके किसानों ने विक्रमादित्य सिंह देव (नान बाबा) को सादर धन्यवाद दिया। किसान धान बेचकर किसान हितैषी कांग्रेस सरकार के योजनाओ का लाभ ले पा रहे हैं, इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, शैलेंद्र गुप्ता, पार्षद अशफाक खान, ब्रांच मैनेजर,चंद्रप्रताप,समीम खान (बल्लू), ,सहित आए हुए किसान उपस्थित रहे।