Seatbelt New Rule: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान... कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब होगा अनिवार्य... कार की पिछली सीट पर भी सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाने पर कटेगा चालान.....

Seatbelt New Rule, Nitin Gadkari On Seatbelt, Road Accident, Road Safety डेस्क। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया की कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब अनिवार्य होगा। 

Seatbelt New Rule: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान... कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब होगा अनिवार्य... कार की पिछली सीट पर भी सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाने पर कटेगा चालान.....
Seatbelt New Rule: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान... कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब होगा अनिवार्य... कार की पिछली सीट पर भी सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाने पर कटेगा चालान.....

Seatbelt New Rule, Nitin Gadkari On Seatbelt, Road Accident, Road Safety

 

डेस्क। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया की कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब अनिवार्य होगा। कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब होगा अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

 

दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात कही। गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय उन लोगों पर जुर्माना लगाने की योजना बना रहा है जो लोग कार में बिना सीट बेल्ट लगाए सफर करते हैं, भले ही वे आगे या पीछे किसी भी सीट पर बैठे हों।

 

अब उन पर जल्द भारी जुर्माना लगाया जाएगा। गडकरी ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं, फिर भी उन्होंने प्रस्तावित नए सीट बेल्ट नियम के उल्लंघन पर लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि को बताने से इनकार कर दिया।

 

उन्होंने कहा कि कार बनाते समय एयरबैग को अनिवार्य बनाने के प्रावधान के साथ नए नियम की कारों को तैयार किया जाएगा। हाल ही में सड़क दुर्घटना में टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की मौत के बाद सवाल उठने लगे हैं कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों में सख्ती क्यों नहीं बरती जा रही है।

 

पुलिस ने बताया है कि साइरस ने दुर्घटना के वक्त सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीट बेल्ट को लेकर एक और ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब कार में बैठने वाले हर एक व्यक्ति को सीट बेल्ट लगानी होगी यानी कि अब कार के पीछे की सीट पर बैठने वालों को भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा 18-34 वर्ष के आयु वर्ग के हैं।