सक्षम ने किया निगम कार्यालय का घेराव, निगम प्रशासन का पुतला भी फूंका, अब 1 जनवरी से सामाजिक सहयोग से डंपिंग यार्ड में बनाई जाएगी बाउंड्रीवॉल...




सक्षम ने किया निगम कार्यालय का घेराव, निगम प्रशासन का पुतला भी फूंका, अब 1 जनवरी से सामाजिक सहयोग से डंपिंग यार्ड में बनाई जाएगी बाउंड्रीवॉल:- भागीरथी प्रसाद मौर्य, जिला अध्यक्ष सक्षम
डंपिंग यार्ड पर महापौर मौन, सोमवार को बाउंड्रीवॉल का कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व महापौर का पुतला फूकेंगे सक्षम कार्यकर्ता: संतोष भदौरिया , सक्षम उपाध्यक्ष
जगदलपुर : शहर के कचरे को डंप करने नगर निगम ने नया डंपिंग यार्ड बनाया है, जहां चारों तरफ से खुला होने के कारण गौवंश यहां पॉलीथिन खा रहे हैं। इसे लेकर एक सप्ताह पूर्व सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल चाहरदिवारी बनाने 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम के बावजूद नगर निगम में डंपिंग यार्ड में चाहरदिवारी के निर्माण को लेकर कोई भी पहल नहीं की है, जिसका विरोध सक्षम ने पुरजोर तरीके से किया है। विरोध में सक्षम कार्यकर्ताओं ने निगम दफ्तर का घेराव किया। उन्होंने अंतिम अल्टीमेटम देते कहा कि 31 दिसम्बर तक बाउंड्रीवॉल निर्माण की शुरुआत नहीं होती है तो सक्षम खुद 1 जनवरी से चहारदिवारी का निर्माण शुरू करेगा।
सक्षम जिलाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद मौर्य ने बताया कि पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन में निगम आयुक्त ने तत्काल बाउंड्रीवॉल निर्माण नहीं हो पाने के चलते यहां से पॉलिथीन हटवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद आज पर्यंत इस पर एक झिल्ली भी नहीं हटाई गई है, उल्टा शहर का कचरा डंप करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
सक्षम उपाध्यक्ष संतोष भदौरिया ने बताया कि गौवंशों के प्रति नगर निगम पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। इसके लिए निगम के अधिकारियों से ज्यादा जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं, जिन्हें शहर की जनता ने ही निर्वाचित किया हैं। अब महापौर की ये जवाबदेही है कि वे हर तरह की समस्याओं का समाधान करें, किंतु शहर की अव्यवस्था पर उनका कोई ध्यान नहीं है। अव्यवस्थाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। कुछ दिनों पूर्व सक्षम ने कांजी हाउस में 4 दिन तक भूख हड़ताल की थी, लेकिन महापौर इस मामले से पूरी तरह से अनभिज्ञ रहीं और यही स्थिति अब भी बनी हुई है। प्रदेश में लागू पशु क्रूरता अधिनियम महज एक औपचारिकता है, जबकि इसे लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सक्षम जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सेठिया व उपाध्यक्ष करण शर्मा ने बताया कि सोमवार 1 जनवरी से नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सक्षम श्रमदान कर डंपिंग यार्ड में चहारदिवारी का निर्माण करना।