President Draupadi Murmu Visit CG : राष्ट्रपति मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा,ट्रैफिक एडवाइजरी जारी,जानिए दौरे का मिनट टू मिनट पूरा शेड्यूल......
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए राजधानी रायपुर तैयार है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल सुबह 11 बजे रायपुर पहुंच जाएंगी। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।




रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए राजधानी रायपुर तैयार है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल सुबह 11 बजे रायपुर पहुंच जाएंगी। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारी मौका मुआयना करते हुए नजर आ रही छोटी-बड़ी खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। कमोबेश एक साल के अंतराल के बाद हो रहे राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है, जिसके लिए आज फाइनल मॉकड्रिल किया गया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच चार बार रिंग रोड नंबर 1 बंद रहेगा। राष्ट्रपति का काफिला डीडीनगर, गोलचौक जैसे व्यस्त इलाके से होकर गुजरेगा। रूट प्लान में काफिला गुजरने के आधे घंटे पहले रास्ते बंद रहेंगे।
राष्ट्रपति सुरक्षा की पूरी कमान रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के हाथों में रहेगी। उनके निर्देशन में शहर के अलग-अलग इलाकों में एक हज़ार से अधिक पुलिस जवान और सौ से अधिक पुलिस के आला अधिकारी सुरक्षा संभालेंगे। इसके लिए अन्य जिलों से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है।
दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
25 अक्टूबर
सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन।
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी।
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात।
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।
26 अक्टूबर
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा।
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी।
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।
हवाई यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार का दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर 2024 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ रायपुर प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को व्हीव्हीआईपी महोदया का विशेष विमान से सुबह 11:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना आगमन होगा एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को संध्या 16:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान माना एयरपोर्ट आवागमन करने वाले यात्रीगण किसी भी प्रकार के असुविधा से बचने के लिए फ्लाईट के निर्धारित समय से 02 घण्टे पूर्व माना विमानतल पहुँचेंगे।
दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक माना विमानतल से यात्रा करने वाले यात्रीगण असुविधा से बचने के लिए 02 घण्टे पूर्व माना विमानतल पहुँचेंगे एवं वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था पुराना टर्मिनल की ओर किया गया है।
*दिनाँक 25 अक्टूबर को आने वाला विमान*
(1) इंडिगो 6E 6797
चेन्नई -रायपुर 10.15 बजे
(2) इंडिगो 6E 6467
हैदराबाद-रायपुर 10.50 बजे
(3) इंडिगो 6E 7302
भोपाल-रायपुर 11.25 बजे
*दिनाँक 25 अक्टूबर को जाने वाले विमान*
(1)इंडिगो 6E 6895
रायपुर-पूणे 11.00बजे
(2)इंडिगो 6E 473
रायपुर-हैदराबाद 11.20 बजे
(3)इंडिगो 6E 7302
रायपुर-प्रयागराज 12.00 बजे
(4) इंडिगो 6E 0406
रायपुर-बैगलोर 12.30 बजे
दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को 17:00 बजे से 19.00 बजे तक फ्लाईट में आवागमन करने वाले यात्रीगण असुविधा से बचने के लिए 02 घण्टे पूर्व माना विमानतल एवं वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था पुराना टर्मिनल की ओर किया गया है।
*दिनाँक 26 अक्टूबर को आने वाला विमान*
(1)इंडिगो 6E 2723
मुंबई-रायपुर 17.05 बजे
(2) इंडिगो 6E 7795
जगदलपुर-रायपुर 17.25 बजे
(3) इंडिगो 6E 417
कोलकाता-रायपुर 18.00बजे
(4) इंडिगो 6E 813
इंदौर-रायपुर 18.15 बजे
(5) इंडिगो 6E 2092/262P
दिल्ली-रायपुर 18.20 बजे
*दिनाँक 26 अक्टूबर को जाने वाले विमान*
(1) इंडिगो 6E 5191
रायपुर-मुंबई 17.35 बजे
(2) इंडिगो 6E 7795
रायपुर-दिल्ली 17.55 बजे
(3) इंडिगो 6E 801
रायपुर-कोलकाता 18.30बजे
(4) इंडिगो 6E 885
रायपुर-गोवा 18.45 बजे
(5) इंडिगो 6E 2362
रायपुर-दिल्ली 19.00 बजे