बिग CG न्यूज: पंचायत सचिव ने पत्नी का कपड़े से गला घोंटा.... फिर खुद पंखे से फांसी लगा ली.... पत्नी की हत्या करके खुद फंदे पर झूला पंचायत सचिव.... दरवाजा तोड़कर बाहर निकाले दोनों के शव.... इलाके में सनसनी.....




...
राजनांदगांव 30 नवंबर 2021। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना हुई। पंचायत सचिव ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों के आवाज देने के बाद भी दोनों कमरे से बाहर नहीं आए। बहुत देर बाद भी आहट नहीं मिलने पर जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वहां दोनों की लाश मिली। पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले पंचायत सचिव की पहचान ग्राम सेंदरी निवासी अरुण चंद्रवंशी 40 वर्ष के रूप में की गई है। वे कोटनापानी पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ थे।
अरुण चंद्रवंशी रोज की तरह सोमवार को भी पंचायत ड्यूटी पर गया। वहां से वैक्सीन लगवाने के बाद दोपहर को घर लौट आया। रात को खाना खाने के बाद सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक पंचायत सचिव के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। काफी देर कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में अरुण का शव नाइलोन की रस्सी से पंखे से लटका हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सूरज बाई चंद्रवंशी (36) का शव पलंग पर पड़ा था।
इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास जानकारी लगने पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि कपड़े से सूरज बाई का गला घोंटा गया था। उसके गले पर भी निशान मिले हैं। दंपती के दो बच्चे हैं। दोनों उस रात अपने माता-पिता से अलग दूसरे कमरे में अन्य परिजनों के साथ सो रहे थे। छोटे भाई युवराज ने बताया कि अरुण अक्सर रविवार को आने वाले फोन कॉल से परेशान रहता था। कॉल किसका आता था, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है। पुलिस को यह भी जानकारी लगी है कि अरुण का किसी के साथ रुपयों का लेनदेन था। इसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कुछ बता सकेगी। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।