CG शिक्षक दंपति की बेटी का फंदे पर लटक मिला शव ......पति पत्नी दोनों गए थे स्कूल, जब लौटे तो....बेटी का शव मिला फंदे पर लटका हुआ......जाँच में जुटी पुलिस….

CG शिक्षक दंपति की बेटी का फंदे पर लटक मिला शव ......पति पत्नी दोनों गए थे स्कूल, जब लौटे तो....बेटी का शव मिला फंदे पर लटका हुआ......जाँच में जुटी पुलिस….

छत्तीसगढ़ धमतरी.... जिले के नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 14 में निवासरत शिक्षक दंपति की पुत्री कुमारी कविता दीवान ने शुक्रवार को घर में उसने कमरे के पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमुंडी मगरलोड के प्राचार्य प्रेम सिंह दीवान ने बताया कि गुरुवार उसकी पुत्री कुरूद में पढ़ाई के नाम पर एक सहेली के यहां रात्रि रुकी थी शुक्रवार को वह हम दोनों की शिक्षकीय कार्य करने स्कूल जाने के बाद करीब 10 बजे वह घर पहुंची और अपनी मम्मी को घर पहुंचने की जानकारी दी शिक्षक दंपति शाम 4 बजे स्कूल से घर पहुंचने पर देखा तो अवाक रह गए उसकी पुत्री कविता दीवान जो बीएससी बायो फाइनल ईयर शासकीय कॉलेज कुरूद की छात्रा थी वह पंखे पर फांसी लगा दी थी उन्होंने इसकी सूचना मगरलोड थाने में तत्काल दिया....... जिसमें मगरलोड पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना किया जा रहा है मगर पुलिस ने बताई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण बताया जा सकता है

कमरे में पंखे से दुपट्‌टे के सहारे कविता का शव लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने आसपास और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को उतरवाया। फिलहाल छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की आशंका है।