प्रातः भ्रमण के साथ लोगों से मिले विधायक रेखचंद जैन...

प्रातः भ्रमण के साथ लोगों से मिले विधायक रेखचंद जैन...
प्रातः भ्रमण के साथ लोगों से मिले विधायक रेखचंद जैन...

प्रातः भ्रमण के साथ लोगों से मिले विधायक रेखचंद जैन

जगदलपुर : सोमवार सुबह संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन प्रात: भ्रमण के साथ लोगों से भी मिले। विधायक कार्यालय से सुबह के वक़्त वे बिना किसी तामझाम के पैदल ही भ्रमण पर निकले थे। शहर के मुख्य मार्ग से होकर पहले पुराना बस स्टैंड पहुंचे विधायक जैन की मुलाकात मॉर्निंग वाक पर निकले अन्य लोगों से हुई।

जैन ने उनसे कुशलक्षेम पूछते सामान्य चर्चा की। पुराने बस स्टैंड में उन्होने चाय की चुस्की के साथ एकत्रित लोगों से विभिन्न विषयों पर बातचीत की। कुछ लोगों ने समस्या भी बताई जिसका उन्होने तत्काल निदान करने आश्वस्त किया।

वहां से वे शहीद पार्क पहुंचे, जहां विभिन्न आयु वर्ग के लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस बीच अलेख महिमा सम्प्रदाय के साधु ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। जैन के साथ अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।