CG: अश्लील VIDEO बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया.... घुमाने के बहाने ले जाकर किया रेप.... नाबालिग से रेप का अश्लील वीडियो बनाकर शादी के लिए डाल रहा था दबाव.... लड़की नहीं मानी तो इंस्टाग्राम में डाला VIDEO... ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार.....
Made obscene video of minor and put it on Instagram started blackmailing again now arrested




...
महासमुंद 9 फरवरी 2022। महासमुंद के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक ने पहले नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया। फिर घुमाने के बहाने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया और लड़की को शादी करने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।
युवक ने धमकी दी कि अगर शादी नहीं की तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा। पुलिस ने आरोपी युवक को अब गिरफ्तार कर लिया है। जब लड़की नहीं मानी तो उसने ऐसा ही किया और उस अश्लील वीडियो को युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। 17 साल की लड़की का बागबहरा के रहने वाले मो.आलम से पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था।
दोनों कॉलेज में साथ में BA प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। दोनों के बीच मुलाकात भी होती थी। इस बीच करीब एक महीने पहले मो.आलम लड़की को अपने साथ घुमाने के लिए महासमुंद लाया था। यहां वो उसे एक लॉज में भी ले गया था। लॉज में ले जाने के बाद उसने लड़की से रेप किया और उसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद दोनों वापस घर आ गए थे। पता चला है कि घटना के बाद युवक ने लड़की को ये कहते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि मुझे शादी कर लो, नहीं तो मैं ये वीडियो वायरल कर दूंगा। लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। फिर भी मो.आलम उसे जबरदस्ती परेशान करता रहा।
बार-बार उस पर दबाव बनाता रहा की शादी कर ले। इसके बावजूद लड़की नहीं मानी। इस बीच लड़के ने इंस्टाग्राम पर उसका अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिस वीडियो को लड़के ने वायरल किया था, उस वीडियो को लड़की के परिजन ने भी देख लिया था। जिसके बाद उन्होंने लड़के से इस बात की जानकारी ली और इस मामले में केस दर्ज कराया।