बिग CG न्यूज: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद भी दे दी जान.... बिजली ऑफिस में साथ करते थे काम.... धारदार हथियार से मारा.... फिर नाले में फेंक दिया प्रेमिका का शव.... प्रेमी भी फंदे से लटका मिला.... हुआ ये बड़ा खुलासा.....




राजनांदगांव। एक युवक ने पहले तो धारदार हथियार से अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर घर जाकर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। युवक और किशोरी दोनों एक साथ बिजली विभाग के ऑफिस में काम करते थे। मामला राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 19 दिन पहले नाले में मिली किशोरी के शव की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस को डोम्हाटोला नाले में पत्ते से छिपाया गया युवती का शव 1 जून की शाम मिला था। कौहा झाड़ के नीचे नाला में महिला का शव सूखे पत्ता से ढका पड़ा था।
मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ठेलकाडीह की कुसुम रात्रे 02-03 दिन से नहीं है। इस सूचना पर तस्दीक हेतु ठेलकाडीह कुसुम रात्रे के घर गए। तब पता चला परिजन खैरागढ़ थाना गये। मृतिका अज्ञात महिला के चप्पल को सुमित्रा बाई रात्रे को दिखाया गया जो चप्पल देखकर अपनी लड़की कुसुम रात्रे का होना बतायी। शासकीय अस्पताल राजनांदगांव परिजन को लेकर गये शव सुमित्रा बाई को दिखाया गया जो अपनी लडकी कुसुम रात्रे पिता विजय रात्रे उम्र 17 साल 02 माह निवासी ठेलकाडीह का शव होना व दाहिने हाथ कलाई में के.आर. गोदना से लिखा हुआ बताकर पहचान किया।
शव पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कराया गया। मृतिका के गला पेट बायें हाथ के कलाई में धारदार हथियार से गंभीर चोट होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302,201, भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतिका की सहेली व ग्रामीणो, ठेकेदार मजदुरी से पूछताछ पर पाया गया कि मृतिका कुसुम रात्रे व मृतक राम सिन्हा दोनो बिजली ऑफिस ठेलकाडीह में काम करते थे दोनो आपस में बातचीत मोबाईल पर करते थे व एक दूसरे को प्यार करते थे।
30 मई को मृतिका घर से काम करने जाना बताकर निकली थी, राम सिन्हा भी उसी दिनांक को घर से ठेलकाडीह आया था जो दोनो मोबाईल में बातचीत किये। आरोपी राम सिन्हा मृतिका को अपने टीव्हीएस लुना में बैठाकर घटना स्थल ले जाते सीसीटीवी कैमरा पदुमतरा में दिखाई दे रहा है। फुटेज की पहचान उप सरपंच व ग्रामीणों के द्वारा किया गया जो राम सिन्हा अपने लूना में लड़की को ले जाते पहचान किया है। आरोपी राम सिन्हा द्वारा मृतिका कुसुम रात्रे की धारदार हथियार से हत्या कर सूखे पत्तो में छिपा दिया। अपने घर जाकर रात्रि में आरोपी राम सिन्हा स्वंय आत्माग्लानी से फाँसी लगाकर आत्माहत्या कर लिया। इस प्रकार आरोपी मृतक राम सिन्हा के द्वारा हत्या करना पाया गया।