Fixed Deposit Interest Rate : FD पर कमाई करने का शानदार मौका! 1001 दिन की FD पर मिल रहा है तगड़ा ब्याज, यहाँ देखें दरें, जाने पूरी डिटेल...
Fixed Deposit Interest Rate: Great opportunity to earn on FD! Heavy interest is being given on FD of 1001 days, see the rates here, know the complete details... Fixed Deposit Interest Rate : FD पर कमाई करने का शानदार मौका! 1001 दिन की FD पर मिल रहा है तगड़ा ब्याज, यहाँ देखें दरें, जाने पूरी डिटेल...




Fixed Deposit Interest Rate :
नया भारत डेस्क : कई बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की है। एक बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 9.50 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। यह यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक है। बैंक अपने 1001 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को 9.50 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। बैंक, 6 महीने से लेकर 201 दिन तक के एफडी पर सीनियर सिटीजन्स को 9.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, 501 दिन के एफडी पर बैंक 9.25 पर्सेंट और 701 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9.45 पर्सेंट का इंटरेस्ट दे रहा है। (Fixed Deposit Interest Rate)
एक्सिस बैंक के FD पर सीनियर सिटीजन्स को 7.85% तक ब्याज
एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 5 फरवरी 2024 से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट्स रिवाइज कर दी हैं। रिवाइज्ड रेट्स 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर लागू हैं। आम लोगों को फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर अधिकतम 7.20 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन्स को 7.85 पर्सेंट तक का ब्याज मिल सकता है। एक्सिस बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को 4.8 पर्सेंट से लेकर 7.85 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। (Fixed Deposit Interest Rate)
HDFC बैंक ने भी रिवाइज कीं ब्याज दरें
HDFC Bank ने डोमेस्टिक, NRO, NRE कस्टमर्स के लिए 2 करोड़ रुपये से ऊपर और 5 करोड़ रुपये तक के बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट्स की इंटरेस्ट रेट्स को बढ़ा दिया है। नए रेट्स 3 फरवरी 2024 से प्रभावी हैं। आम लोगों को बैंक 4.75 पर्सेंट से 7.40 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को HDFC Bank अब 5.25 पर्सेंट से 7.90 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन्स को फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर स्टैंडर्ड रेट्स से 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। (Fixed Deposit Interest Rate)