गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाया मौत को गले: पहले गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी.... फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान.... और फिर हुआ ये.... लड़की PSC की कर रही थी तैयारी…. जाने क्यों खत्म हुई लव स्टोरी......




इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार को प्रेमी-प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया। कहासुनी के बीच जहां लड़की ने फांसी लगा ली। उसकी मौत की खबर सुनकर लड़के ने भी ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। किसी बात को लेकर 2 दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच आखिरी बात हुई थी, जिसमें दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई।
घटना इंदौर के हीरानगर क्षेत्र के करीब की है। जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान 25 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है। देवेंद्र एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। देवेंद्र 1 साल से रविदास नगर की रहने वाली काजल कोटवाल से प्यार करता था। दो दिन पहले ही दोनों के बीच लड़ाई हो गयी। दोनों एक दूसरे से ब्रेकअप करने की बात कहने लगे। इसी बात से नाराज होकर काजल ने फांसी लगाकर जान दे दी।
देवेंद्र को जब इसकी जानकारी हुई तो वो भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। काजल PSC की तैयारी कर रही थी। काजल और देवेंद्र की अफेयर की जानकारी काजल के भाई को हुई तो उसने काजल से रिश्ते तोड़ लेने को कहा, लेकिन काजल अपने प्रेमी से फिर भी मिलती रही। इसी बीच एक दिन काजल को देवेंद्र ने किसी अन्य लड़के के साथ बात करते हुए देख लिया, जिसके बाद देवेंद्र को काजल की बेवफाई का शक हो गया। इसके बाद देवेंद्र और काजल में लड़ाई शुरू हो गयी।