Exit Polls Results 2023 : एक्जिट पोल के रुझानों पर डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने दी प्रतिक्रिया, ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर कही ये बात,देखे वीडियो….

अलग-अलग न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसीज ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर परिणाम पूर्व एक्जिट पोल जारी कर दिए है। बात करें इन पांच में से छत्तीसगढ़ राज्य के पोल की तो अलग-अलग एजेंसी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के पक्ष में परिणाम दिखाए है।

Exit Polls Results 2023 : एक्जिट पोल के रुझानों पर डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने दी प्रतिक्रिया, ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर कही ये बात,देखे वीडियो….
Exit Polls Results 2023 : एक्जिट पोल के रुझानों पर डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने दी प्रतिक्रिया, ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर कही ये बात,देखे वीडियो….

रायपुर। अलग-अलग न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसीज ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर परिणाम पूर्व एक्जिट पोल जारी कर दिए है। बात करें इन पांच में से छत्तीसगढ़ राज्य के पोल की तो अलग-अलग एजेंसी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के पक्ष में परिणाम दिखाए है। एजेंसीज ने जहाँ भाजपा को अधिकतम 45 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करते हुए आकंड़े सामने रखे है तो कांग्रेस को भी 50 के करीब सीटों पर जीत की बात कही है। ऐसे में देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता के करीब पहुँचती नजर आ रही है।

 

 

वही इन सबके बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनसे एक्जिट पोल पर बात करते हुए कई सवाल पूछे है। टीएस सिंहदेव ने उम्मी जताई है कि इस बार कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में 60 के करीब सीटें हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि बस्तर में भाजपा को 10 सीट मिलना संभव नहीं है। चार सीटें कांग्रेस स्पष्ट रूप से जीत रही थी, 8 में उनकी प्रतिस्पर्धा थी जबकि दो ही सीटों पर पार्टी कमजोर थी।