तकनीकी सहायक बर्खास्त :- जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सीईओ ने किया बर्खास्त…लाखों की हेराफेरी का लगा था आरोप

तकनीकी सहायक बर्खास्त :- जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सीईओ ने किया बर्खास्त…लाखों की हेराफेरी  का लगा था आरोप

बैकुंठपुर 4 जून । जनपद पंचायत के बैकुंठपुर  तकनीकी सहायक अशोक नारायण बैरागी को जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत ने बर्खास्त कर दिया है। 
अशोक नारायण बैरागी पर ग्राम पंचायत मोदीपारा में रिटर्निंग वाल निर्माण में गुणवत्ता विहीन कार्य करने एवं अनियमितता बरतने व 2.29 लाख की हेराफेरी का दोषी पाया गया। 


इसी प्रकार ग्राम पंचायत नरकेली में बन रहे मनरेगा के गौठान में बिना कार्य कराए कार्यक्रम मूल्यांकन कर अधिकारियों को गुमराह करते हुए बिल का सत्यापन कराकर 10.96 लाख का भ्रष्टाचार कर दिया क्या जो जांच में सही पाया गया।

जिसके बाद जिला पंचायत के सीईओ कुणाल दुदावत ने तकनीकी सहायक अशोक नारायण बैरागी की सेवा समाप्त कर दी है। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत खड़गवां क्षेत्र में भी अशोक बैरागी द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया था जिसकी भी कई बार शिकायत हुई थी लेकिन तब कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।