VIDEO: अमेरिका की धरती पर "सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया" का नारा लगाते दिखे डिप्टी CM साव, देखें वीडियो....
Deputy CM Arun Sao participated in the program organized by local Indians during his study tour of America. Visited the headquarters of the United Nations in New York, understood its functioning closely, Communicated with colleagues of Indian origin in New Jersey, Deputy Chief Minister Sao was seen raising the slogan of "The best Chhattisgarhia" on American soil.




रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन दौरे पर है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय का भ्रमण कर वहां के कार्यप्रणाली को समझा। अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया बेलसरी-तखतपुर, बिलासपुर जिला निवासी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय के सुपुत्र आनंद पाण्डेय संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं, उनके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। उसके बाद एक विशेष कार्यक्रम में न्यू जर्सी में भारतीय मूल के साथियों से संवाद किया, ये कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री साव के सम्मान में रखा गया था। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम साव ने छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी, अरुण साव लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की सरलता, पर्यटन, पौराणिक मान्यता और विकसित छत्तीसगढ़ पर अपने विचार और अपनी सरकार के विचार प्रस्तुत करते रहे।
गौरतलब है कि, उपमुख्यमंत्री साव एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित अध्ययन दौरे पर अमेरिका गए हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय स्थित है। यहां पर बेलसरी, तखतपुर जिला बिलासपुर निवासी आनंद पाण्डेय (पिता दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ) मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर पदस्थ है। अरुण साव उनके आमंत्रण पर मुख्यालय गए, इस दौरान उन्होंने सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष आदि का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा। विश्व के इतने महत्वपूर्ण कार्यालय में बेलसरी छत्तीसगढ़ का बेटा मुख्य वित्त अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। बता दें कि, इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।
अमेरिकी निवासी भारतीय साथियों गर्व की बात है कि, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत में अब तक 4 करोड़ गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जा चुके हैं।
गरीबी को कम करने वाले विकासशील देशों में विश्वपटल पर भारत का स्थान बढ़ रहा है।
Posted by Arun Sao on Friday, September 13, 2024
उपमुख्यमंत्री अरुण साव यात्रा के दौरान न्यू जर्सी में निवासरत रायगढ़ के विवेक चौबे के आमंत्रण पर उनके निवास गए एवं परिजनों से मिलकर हालचाल जाना और न्यू जर्सी में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त की।
भारतीय मूल के साथियों से किया संवाद
ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी द्वारा रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस न्यू जर्सी में उप मुख्यमंत्री साव के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भारतीय मूल के साथियों को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि, भारतीय दुनिया के जिस देश में गए हैं, वहां वे उस देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। और समरस होकर भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
अमेरिका यात्रा के दौरान रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस न्यू जर्सी में आयोजित भारतीय मूल के साथियों के साथ भेंट-संवाद कार्यक्रम।
Posted by Arun Sao on Friday, September 13, 2024
अरुण साव ने पूरे कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन पौराणिक मान्यताओं, संसाधनों के विषय में अमेरिका में बसे भारतीयों को बताते रहे, उन्होंने सभी को आमंत्रित किया कि वे छत्तीसगढ़ आएं और छत्तीसगढ़ की अनुपम छटा और प्रकृति की अपार सुंदरता को देखें। अरुण साव ने कार्यक्रम के आयोजकों को लोरमी में उनके द्वारा बनवाई गई श्री राम की बेर से बनी कलाकृति का छाया चित्र भेंट किया।