CG नियमितीकरण पर बड़ी खबर: संविदा, अनियमित कर्मचारी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमित…. BJP विधायक ने पूछा ये सवाल.... जवाब में सदन में CM भूपेश ने कह दी ये बड़ी बात.......

CG नियमितीकरण पर बड़ी खबर: संविदा, अनियमित कर्मचारी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमित…. BJP विधायक ने पूछा ये सवाल.... जवाब में सदन में CM भूपेश ने कह दी ये बड़ी बात.......

 

रायपुर। संविदा, अनियमित कर्मचारी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नियमित होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में कहा की छत्तीसगढ़ में अनियमित, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को राज्य सरकार नियमित करेगी। भाजपा विधायक के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने सदन में ये लिखित जवाब में कहा है। 

 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक विदयारतन भसीन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को रिक्त पद पर नियमितिकरण की कार्यवाही की जायेगी और किसी भी छंटनी की जायेगी।

 

BJP विधायक का सवाल

 

क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सही है कि जनघोषणा पत्र 2018 को राज्य सरकार द्वारा आत्मसात किया गया है, यदि हां तो इसमें अनियमित, संविदा, अस्थायी दैनिक वेतन भोगी व मानदेय कर्मचारियों के लिए क्या घोषणा की गयी थी। घोषणानुसार कर्मचारियों को नियमित किये जाने हेतु क्या कार्यवाही की गयी है?

 

CM भूपेश बघेल ने अपने लिखित जवाब में बताया

 

जी हां, अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को रिक्त पद पर नियमितीकरण की कार्यवाही की जायेगी एवं किसी की भी छंटनी नहीं की जायेगी। नियमितिकरण के संबंध में प्रमुख सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की गयी है। कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।