अवैध रूप से गांजा परिवहन करते एक आरोपी को छिंदगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध रूप से गांजा परिवहन करते एक आरोपी को छिंदगढ़  पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

सुकमा -यात्री बस से अवैध रूप से गांजा परिवहन करते एक आरोपी के पास से पुलिस ने 21 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 40 हजार रूपये का होना बताया जा रहा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदगढ़ पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी उतरते आरोपी को धर दबोचा। छिन्दगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक एकेश्वर नाग ने बताया कि हमराह स्टाफ थाना के सामने एनएच-30 में मोबाईल चेक पोस्ट की कार्यवाही किया गया। मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान सुकमा से आने वाले गुप्ता ट्रेव्हल्स की बस सीजी 17 एच 8319 में आखिरी सीट पर 01 संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ मिला उनके गोद में काला रंग का बैग व पैर के बगल के पास में नीला रंग का ट्राली बैग मिला। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम संजय पटेल पिता विश्वनाथ पटेल निवासी बरौ थाना सेमरिया जिला रीवा (मध्यप्रदेश) का होना बताया गया तथा उनके दोनों बैगौ की तलाशी लेने पर भूरे रंग प्लास्टिक टेप में लिपटा हुआ 03 पैकेट मादक पदार्थ (गांजा) जिसका वजन लगभग 21 किग्रा, अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 40 हजार रूपये का होना पाया गया। जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना छिन्दगढ़ में अपराधा क्रमांक 03/2022 धारा 20 (ख) मादक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपी को 11 जनवरी को गिरफ्तार कर दूसरे दिन बुधवार को सुकमा न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना छिन्दगढ़ से सउनि वासुदेव शर्मा प्रआर चंदन नेगी, रमेश सोड़ी, राजेन्द्र मंडावी, चेतन निषाद, एवं आर. मनोज साहू का का विशेष योगदान रहा।