CG- Weather: प्रदेश में बदली हवा की दिशा... कई जिलों में आज छाएंगे हल्के बादल... जानें मौसम का अपडेट....

Chhattisgarh Weather Update, Changed wind direction in state

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में हवा के आगमन की दिशा में परिवर्तन होकर पूर्वी हो गया है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। वृद्धि का क्रम बनने की सम्भावना है। प्रदेश के उत्तर भाग के कुछ पैकेट्स में विरल कोहरा/धुंध प्रातःकाल में रह सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। प्रदेश में दिनांक 18 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।

अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के दुर्ग संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक, बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के रायपुर सांभाग में उल्लेखनीय वृद्धि तथा शेष सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के रायपुर एवं बस्तर संभागो में सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में सामान्य रहें।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6°C जगदलपुर तथा AWS महासमुंद में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.7 °C KVK कोरिया में दर्ज किया गया। रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान अनुसार प्रातः काल कुहासा रहने, तत्पश्चात आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 29 °C तथा न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहने की संभावना है।