CG - कांग्रेस में इस बागी नेता की होगी वापसी, बोले- माफ कीजिए अध्यक्ष जी, आवेश में झूठा आरोप लगा दिया, पढ़िए पूरा माफीनामा.....
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ महीने पहले अपनी पार्टी के खिलाफ पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने बगावती तेवर अपनाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिय़ा था।




रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ महीने पहले अपनी पार्टी के खिलाफ पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने बगावती तेवर अपनाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिय़ा था। लेकिन अब विनय जायसवाल ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर माफीनामा लिखा है।
डॉ. विनय जायसवाल ने पत्र लिखकर कहा, मेरे द्वारा राष्ट्रीय सचिव के ऊपर लगाये गये अरोप पूर्णतः असत्य था। चूंकि मुझे विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया गया था। आवेश में आकर अरोप लगा दिये थे। जिसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। अतः मेरे निवेदन को स्वीकार करते हुए मेरा निष्कासन रद्द करने की कृपा करें। मै कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही के रूप में रहूंगा। इस गिड़गिड़ाने वाले पत्र के बाद विनय का दो दिन पहले निष्कासन समाप्त किया गया।
बता दें कि पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित पूर्व विधायक विनय जायसवाल को कांग्रेस ने बहाल किया है। वहीं बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चंद जायसी का निलंबन भी रद्द किया गया है। दोनों नेताओं ने पार्टी के नेताओं पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए थे।