CG Politics : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सैकड़ों कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन, विधायक भावना बोहरा ने दिलाई सदस्यता.....
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के कार्य क्षेत्र से प्रभावित होकर सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा। वहीं सभी कांग्रेसियों को भावना बोहरा ने भाजपा का गमछा पहनाकर देश के सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी में प्रवेश दिलाई और सभी लोकसभा चुनाव में बेहतर काम करने की बधाई दी।




कवर्धा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के कार्य क्षेत्र से प्रभावित होकर सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा। वहीं सभी कांग्रेसियों को भावना बोहरा ने भाजपा का गमछा पहनाकर देश के सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी में प्रवेश दिलाई और सभी लोकसभा चुनाव में बेहतर काम करने की बधाई दी।
इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि बीजेपी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी है। हमारा भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा की इसी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। आज यहां कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की, जिनका मैं भाजपा परिवार में स्वागत करती हूं।
भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार लोकसभा में पूरे 11 सीटों पर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी है। प्रधानमंत्री की योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश की जनता उत्साहित है। आज महिलाओं, युवाओं,किसानों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार एक विजन के साथ कर रही है, जहां छत्तीसगढ़ के सर्वांगिण विकास के साथ जनहित के लिए योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है। मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते हुए आज महतारी वंदन योजना, किसानों का बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे जनता में एक नया विश्वास दिखाई दे रहा है।