CG Politics : कांग्रेस विधायकों की टिकट पर मंडरा रहा संकट, बदले जा सकते हैं ये विधायक, बचे 7 सीटों में 6 विधायकों की कट सकती है टिकट, जानिए वजह....

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूचि जारी कर दी है। अब सब की नजर तीसरी लिस्ट पर है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

CG Politics : कांग्रेस विधायकों की टिकट पर मंडरा रहा संकट, बदले जा सकते हैं ये विधायक, बचे 7 सीटों में 6 विधायकों की कट सकती है टिकट, जानिए वजह....
CG Politics : कांग्रेस विधायकों की टिकट पर मंडरा रहा संकट, बदले जा सकते हैं ये विधायक, बचे 7 सीटों में 6 विधायकों की कट सकती है टिकट, जानिए वजह....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूचि जारी कर दी है। अब सब की नजर तीसरी लिस्ट पर है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस में शेष 7 सीटों में सभी 6 विधायकों की टिकट खतरे में है। रायपुर उत्तर, कसडोल, बैकुंठपुर, सरायपाली, सिहावा, महासमुंद के विधायकों के टिकट कट सकते हैं। 

बता दें कि कांग्रेस 87 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इस बार ज्यादातर नए चेहरों को मौका दिया गया है। कांग्रेस अब तक 18 विधायकों की टिकट काट चुकी है। शेष 7 सीटों पर भी 6 विधायकों की टिकट कट सकती है। 

बदले जा सकते हैं ये सभी विधायक


रायपुर उत्तर से विधायक कुलदीप जुनेजा
कसडोल से विधायक शंकुतला साहू
बैंकुठपुर से विधायक अंबिका सिंहदेव
सरायपाली से विधायक किस्मत लाल नंद
सिहावा से विधायक लक्ष्मी ध्रुव
महासमुंद से विधायक विनोद चंद्राकर