CG - अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई के बाद नहीं मिला आवास, पेट्रोल और माचिस लेकर कलेक्टोरेट पहुंची महिला, आत्मदाह करने की कोशिश से लोगों में मचा हड़कंप.....
कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंची महिला ने न्याय की मांग करते हुए आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला की इस हरकत से लोगों और अधिकारीयों में हड़कंप मच गया। महिला ने कलेक्ट्रेट में आवास की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।




बिलासपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंची महिला ने न्याय की मांग करते हुए आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला की इस हरकत से लोगों और अधिकारीयों में हड़कंप मच गया। महिला ने कलेक्ट्रेट में आवास की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ समय के लिए कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, गनीमत रही की मौके पर मौजूद लेडी कॉन्स्टेबल ने उसे समय रहते रोक लिया और उसके पास से पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस छीन ली।
जानकारी के अनुसार चांटीडीह में हाल ही में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान महिला का घर तोड़ा गया था और उसे अब तक दूसरी जगह पर आवास अलॉट नहीं किया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई है और महिला को समझाने की कोशिश की जा रही है।