CG - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी किया बयान, बोले- हम सब शर्मिंदा हैं, जानिए पूर्व सीएम ने क्यों कही ये बात....
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोशल मीडिया के जरिये राज्य सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। बघेल बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट के मामले में लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने 24 घंटे के दौरान इस मामले में एक के बाद एक तीन पोस्ट किया है।




रायपुर।इन दिनों कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमले कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोशल मीडिया के जरिये राज्य सरकार पर हमला किया हैं। बघेल बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट के मामले में लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने 24 घंटे के दौरान इस मामले में एक के बाद एक तीन पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने राज्य सरकार पर मामले के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
भूपेश बघेल ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है हम सब शर्मिंदा हैं। इससे पहले उन्होंने घटना से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप लगात हुए एक्स पर पोस्ट किया- सबूत मिटाए जा रहे हैं सांय-सांय। मज़दूरों की जान के सौदागर कौन हैं? किसे बचा रहे हैं “सुशासन” और “गारंटी” ।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने घटना पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया में एक पोस्ट करके बेमेतरा की घटना पर सवाल करते हुए लिखा है जवाब तो देना होगा।
पूर्व सीएम बघेल ने इस घटना को लेकर सरकार ने 5 साल किए हैं।
1. 48 घंटे बाद भी घटना की अब तक FIR क्यों नहीं?
2. क्या प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से पूछा है कि घटना वाले दिन कितने मजदूर वहां काम पर गए थे?
3. अब तक कितने मजदूर लापता हैं क्योंकि प्रशासन के 8 लोगों के दावे को तो ग्रामीण नकार रहे हैं।
4. क्षमता से अधिक रखी विस्फोटक सामग्री को क्यों निकाला जा रहा है? जाँच में विस्फोटक सामग्री की क्या मात्रा दर्ज की जाएगी?
5. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को जो मुआवज़ा देने की घोषणा की है उसे तो लेने से ग्रामीणों ने इनकार कर दिया है। क्या प्रशासन मुआवजा बढ़ाएगा?
बघेल ने आगे लिखा है कि इस दिल दहलाने वाली घटना में मृतकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। शरीर के अंगों को पॉलीथिन में जमा करके DNA जाँच के लिए भेजा गया है। लेकिन इतने भयावह हादसे के बाद अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है। बता दें कि बेमेतरा फैक्ट्री में हुए ब्लॉस्ट में कई लोगों के मारे जाने की चर्चा है, लेकिन अब तक एक के भी मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके से शवों के टुकड़ें मिले हैं, जिनकी डीएनए जांच कराई जा रही है।
बारुद फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लॉस्ट में मरने वालों की सही संख्या का अब तक पता नहीं चल पाया है। मौके से जब्त किए गए शवों के टुकड़ों की डीएनए जांच कराने की तैयारी है। इस बीच पूरे मामले की मजिस्ट्रिलय जांच शुरू हो गई है। जिले की एसडीएम पिंकी मनहर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।