CG - मुख्यमंत्री साय ने दिया महतारियों को रक्षाबंधन का तोहफा, 70 लाख माता-बहनों के खाते में आए पैसे, आप भी फटाफट चेक करें अपना अकाउंट.....
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को रक्षाबंधन का उपहार मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को जगदलपुर से रक्षाबंधन का तोहफा दिया।




रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को रक्षाबंधन का उपहार मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को जगदलपुर से रक्षाबंधन का तोहफा दिया। रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन एप एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी हुआ शुभारंभ। 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोज़गार के लिए 100 करोड़ रूपए का ऋण का वितरण भी हुआ।
लगभग 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में योजना की राशि भेज दी गई है। महतारी वंदन योजना की जारी छठवीं किस्त का स्टेटस आप आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
जो महिलाएं इस योजना की हितग्राही हैं और योग्यताओं को पूरा करती हैं उन्हें हर महीने महतारी वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। अब तक इस योजना के तहत 6 किस्तें प्रदान की जा चुकी है।