CG - दिवाली बोनस को झटका : इन कर्मचारियों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…...

मंडल, निगम और स्वशासी संस्थाओं को वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसमें शासन के सहमति के बिना दी जा रही अन्य सुविधाओं पर तत्काल रोक लगाएं, साथ ही समीक्षा कर विभाग को जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया है। 

CG - दिवाली बोनस को झटका :  इन कर्मचारियों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…...
CG - दिवाली बोनस को झटका : इन कर्मचारियों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…...

रायपुर। मंडल, निगम और स्वशासी संस्थाओं को वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसमें शासन के सहमति के बिना दी जा रही अन्य सुविधाओं पर तत्काल रोक लगाएं, साथ ही समीक्षा कर विभाग को जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया है। 

जारी आदेश में कहा गया है कि बिना शासन की अनुमति के निगम, मंडल और स्वशासी के कर्मचारियों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए। कर्मचारियों को वेतन भत्ते समेत अन्य सुविधाएं राज्य शासन की ओर से दी जा रही है। राज्य शासन के अनुमति के बिना कोई भी अतिरिक्त सुविधाएं न दें। 

कर्मचारियों को बोनस जैसी सुविधा प्रदान की जा रही है। सभी प्रशासकीय विभाग अपने निगम/मंडल/उपकम/स्वायत्तशासी संस्थाओं में बोनस भुगतान की समीक्षा करें तथा शासन की सहमति के बिना उपलब्ध कराये जा रहे उक्त सुविधा को तत्काल प्रभाव से रोक लगायें। साथ ही समीक्षा के परिणाम को यथाशीघ्र वित्त विभाग को अवगत कराया जाये।