Bigg Boss 17 : ये है Bigg Boss के 17 फाइनल कंटेस्टेंट, ये है वो 12 सेलेब्स जो देंगे मनोरंजन डबल डोज...

Bigg Boss 17: These are the 17 final contestants of Bigg Boss, these are the 12 celebs who will give double dose of entertainment... Bigg Boss 17 : ये है Bigg Boss के 17 फाइनल कंटेस्टेंट, ये है वो 12 सेलेब्स जो देंगे मनोरंजन डबल डोज...

Bigg Boss 17 : ये है Bigg Boss के 17 फाइनल कंटेस्टेंट, ये है वो 12 सेलेब्स जो देंगे मनोरंजन डबल डोज...
Bigg Boss 17 : ये है Bigg Boss के 17 फाइनल कंटेस्टेंट, ये है वो 12 सेलेब्स जो देंगे मनोरंजन डबल डोज...

Bigg Boss 17 :

 

नया भारत डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का फेमस रियलिटी विवादित शो बिग बॉस 17 कंफर्म हो चुका है और यह शो बहुत जल्द ही ऑन एयर हो जाएगा। खबरों की माने तो वर्ष 2023 में बिग बॉस (Bigg Boss) 17 , 15 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। ऐसे में शो के शुरू होने में केवल कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर इस सीजन में कौन-कौन से सेलिब्रिटी हिस्सा लेने वाले हैं। बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे विक्की जैन, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का नाम कंफर्म हो चुका है। (Bigg Boss 17)

खबरों की माने तो बिग बॉस के घर में जाने के लिए दोनों पति-पत्नी पूरी तैयारी कर चुके हैं। दोनों करीब 200 कपड़ों के साथ बिग बॉस घर में एंट्री लेंगे। इसके अलावा गम है किसी के प्यार से मशहूर हुए अभिनेता नील भट्ट और अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। शो के लिए दोनों के नाम की पुष्टि की जा चुकी है। इन दोनों के अलावा टीवी की मशहूर अभिनेत्री ईशा सिंह भी बिग बॉस 17 के हाउस में कदम रखेंगी। (Bigg Boss 17)

हालांकि अभी तक ईशा ने सलमान खान के शो में अपनी एंट्री लेने के बारे में कुछ बातें साफ नहीं की है। इसके अलावा मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि हर्ष बेनीवाल भी बिग बॉस 17 में लोगों को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। अभिनेत्री ईशा मालवीय भी शो के लिए कंफर्म बताई जा रही है. (Bigg Boss 17)

अभिनेत्री ईशा मालवी को उडारिया नाम के सीरियल में देखा गया था। अभिनेता जय सोनी को हाल ही में स्टार प्लस के मशहूर शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था। अब खबरों की माने तो जय सोनी भी बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने वाले हैं। वही सलमान खान के विवादित रियलिटी शो में कँवर ढिल्लों और एलीश कौशिक भी नजर आने वाले हैं। (Bigg Boss 17)