CG- DSP ट्रांसफर-पोस्टिंग BIG NEWS: ACB में बड़ा फेरबदल.... 7 DSP को किया गया इधर से उधर.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखें सूची....




रायपुर 23 अक्टूबर 2021। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण / एन्टी करप्शन ब्यूरो छत्तीसगढ़ ने 7 उप पुलिस अधीक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची जारी की है। इंस्पेक्टर से डीएसपी बने सात अधिकारियों को फिल्ड में पोस्टिंग देते हुये ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। राज्य पुलिस के 7 उप पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक आरिफ शेख एन्टी करप्शन / ईओडब्ल्यू के द्वारा इसकी सूची जारी की गई है।
सूची के अनुसार
डीएसपी फरहान कुरेशी को ईओडब्ल्यू मुख्यालय से ईओडब्ल्यू रायपुर
संजय दिनकर को ईओडब्ल्यू मुख्यालय से एसीबी रायपुर
बेनार्ड कुजूर को ईओडब्ल्यू मुख्यालय से एसीबी रायपुर
सपन चौधरी को एसीबी बिलासपुर से एसीबी रायपुर
विक्रांत राही को एसीबी रायपुर से एसीबी बिलासपुर
अजितेश सिंह को एसीबी अम्बिकापुर से एसीबी बिलासपुर
अकीक खोखर को ईओडब्ल्यू मुख्यालय से एसीबी अम्बिकापुर भेजा गया है।
जारी आदेश में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण / एन्टी करप्शन ब्यूरो, छत्तीसगढ़ ने कहा कि राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण / एन्टी करप्शन ब्यूरो, छत्तीसगढ़ रायपुर में पदस्थ निरीक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति उपरांत ब्यूरो में पदस्थ किया गया है। अतः इन रापुसे के अधिकारियों को कार्यालयीन व्यवस्था में गतिशीलता हेतु कार्य सौंपा जाता है।