भाजयुमो अंबिकापुर ग्रामीण मंडल द्वारा किया गया भूपेश सरकार का पुतला दहन।

भाजयुमो अंबिकापुर ग्रामीण मंडल द्वारा किया गया भूपेश सरकार का पुतला दहन।

नया भारत सितेश सिरदार:–पत्थलगांव में हुई हृदयविदारक घटना और प्रदेश में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार को ले कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्राम सुकरी अम्बिकापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिगम्बर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा इस दौरान बताया गया कि उत्तर प्रदेश में अगर कोई घटना होती है तो भूपेश बघेल तुरंत हवाई जहाज से उड़ कर उत्तर प्रदेश पहुंच जाते हैं और खुद के प्रदेश में गांजा तस्कर जब आम लोगों को गाड़ी से रौंद देते हैं तो भूपेश बघेल उनकी सुध तक नहीं लेते। युवा मोर्चा द्वारा आगे बताया गया कि भूपेश सरकार के इन सब क्रियाकलापों को आम जनता देख रही है और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी । इस दौरान युवा मोर्चा के महामंत्री आदित्य सिंह, विनय राज, उपाध्यक्ष राजकुमार , केवल यादव, चन्द्रिका, अजजा मोर्चा से अध्यक्ष रायत राम , अजय राजवाड़े, विनय, गौतम कुशवाहा, दूज राम, राकेश गया, शिवचंद, दयाराम एवं कामेश्वरआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।