आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केवरा में अब तक 709 किसानों से 38 हजार 700 क्विंटल धान की गई खरीदी...

संदीप दुबे✍️✍️✍️

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केवरा में अब तक 709 किसानों से 38 हजार 700 क्विंटल धान की गई खरीदी...


नयाभारत

संदीप दुबे✍️✍️✍️

भैयाथान  -  जिले में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केवरा खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी जारी है। केवरा खरीदी केंद्र में 709 किसानों से अब तक 38 हजार 700 क्विंटल   धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है।जबकि 14 हजार 127 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है और 24 हजार 800 क्विंटल धान का उठाव किया जाना शेष है।

जिसकी जानकारी केवरा समिति प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने दी।वही धान खरीदी को लेकर किसानों में अच्छा उत्साह है। प्रदेश सरकार के द्वारा खरीदी के दौरान हुए खराब मौसम से खरीदी में दिक्कत होने के चलते 1 सप्ताह का समय बढ़ा दिया गया है किसान अपनी मेहनत से खेतों में उगाए धान को ट्रैक्टर-ट्रालियों व पिकअप, सहित अन्य वाहन में लेकर धान खरीदी केन्द्रों तक ला रहे हैं।