VIDEO- गणतंत्र दिवस के दिन खौफनाक घटना: महिला को किडनैप कर किया गैंगरेप.... गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटे.... कालिख पोतकर और जूते की माला पहनाकर घुमाया.... देखें VIDEO........

VIDEO- गणतंत्र दिवस के दिन खौफनाक घटना: महिला को किडनैप कर किया गैंगरेप.... गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटे.... कालिख पोतकर और जूते की माला पहनाकर घुमाया.... देखें VIDEO........

...

नई दिल्ली। दिल्ली में खौफनाक घटना सामने आई है। महिला को किडनैप कर गैंगरेप किया। फिर बाल काटे और कालिख पोतकर घुमाया गया। पुलिस ने इस मामले में गैगरेप का मुकदमा दर्ज करके चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। विवेक विहार में एक महिला के बाल काट कर चेहरे पर कालिख पोत दी गई और जूते की माला पहनाकर गलियों में घुमाया गया। महिला की छोटी बहन की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी, इस वजह से इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। 

पीडिता की बहन के मुताबिक महिला के घर के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अक्सर उससे बात करना चाहता था। उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। लड़के के परिवार वालों को लगता था कि खुदकुशी की वजह महिला है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये बेहद शर्मनाक है, अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।  दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। उसके बाल काटे गए। फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया गया। महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा, 'कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।' गणतंत्र दिवस के दिन वारदात हुई।