चर्चित फाइव स्टार होटल में रेड: होटल में बर्थडे मनाती एक्ट्रेस को पुलिस ने ड्रग्स लेते रंगे हाथों पकड़ा.... जानें कौन है ड्रग्स के साथ बर्थडे पार्टी करने वाली अभिनेत्री..... चरस लेती एक्ट्रेस और उसके ब्वायफ्रेंड के साथ कई गिरफ्तार......




मुंबई। तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस नायरा शाह को मुंबई के होटल में ड्रग्स का इस्तेमाल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस नायरा शाह और उनके दोस्त आशिक साजिद हुसैन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुहू के चर्चित फाइव स्टार होटल पहुंचे। इसी होटल के एक कमरे में एक्टर नायरा शाह अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थीं। जब पुलिस उनके कमरे में पहुंची, तो देखा कि नायरा चरस का इस्तेमाल कर रही हैं। मुंबई के खार इलाके में रहने वाली नायरा और वकोला निवासी साजिद का मेडिकल टेस्ट करवाया गया।
रेड में नायरा और उनके दोस्त आशिक साजिद हुसैन को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। अंधेरी के कूपर हॉस्पिटल में हुए इस टेस्ट में दोनों पॉज़िटिव पाए गए। जिसके बाद उन पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया।कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बेल मिल गई। नायरा ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में आई तेलुगु फिल्म ‘इ ई’ से की थी। इसके बाद से वो ‘बुरा कथा’ और ‘मिरुगा’ जैसी तेलुगु भाषी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आने वाले दिनों में वो प्रियदर्शन डायरेक्टेड हिंदी फिल्म ‘हंगामा 2’ में नज़र आएंगी।
नायरा नेहल शाह का जन्म और परवरिश दोनों मुंबई में हुई है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से की। अभिनेत्री एक फिल्म के लिए करीबन 50 से 60 लाख फीस लेती हैं और तेलुगु फिल्मों में लगातार सक्रिय है। नायरा के माता-पिता को फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। अपने माता-पिता के इसी सपने को पूरा करने के लिए नायरा ने फिल्म अभिनेत्री बनने की ठानी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने फिल्मी जगत में कदम रखा। पुलिस ने एक खूफिया जानकारी के आधार पर देर रात होटल में छापा मारा और उसी दौरान नायरा वहां अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मना रही थीं। उनकी इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा था।