BIG NEWS- मशहूर एक्टर की सड़क हादसे में मौत.... एक्सप्रेस-वे पर हुआ एक्सीडेंट.... अभिनेता की दर्दनाक मौत.... महिला दोस्त बुरी तरह घायल.... लाल किला हिंसा में थे आरोपी....
Famous actor of Punjab Deep Sidhu died in a road accident




...
सोनीपत। पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी पुष्टि सोनीपत पुलिस ने की है। दीप सिद्धू को पहले 2021 के लाल किला हिंसा मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था। हादसा कुंडली मानेसर यानी केएमपीएल हाइवे के पास हुआ। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। दीप केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी।
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि दीप सिद्धू की स्कॉर्पियो कुंडली मानेसर हाइवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। जिसके बाद दीप सिद्धू की मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ, दीप सिद्धू ही कार चला रहे थे। उनके साथ उनकी महिला दोस्त भी थी। महिला मित्र का नाम रीना है और वह अमेरिका की रहने वाली है। उक्त महिला को सोनीपत के खरखौंदा अस्पताल में ले जाया गया है। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में जन्मे दीप सिद्धू अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप ने लॉ की पढ़ाई की। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब भी जीता। साल 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई थी। हालांकि दीप 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।
दीप सिद्धू उस समय चर्चा में आए थे जब पिछले साल कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकाली। उसी दौरान कुछ लोगों ने लाल किले पर चढ़कर धार्मिक झंडा लगा दिया था। इस मामले में दीप सिद्धू पर आरोप लगा था कि उन्होंने आंदोलनकारियों को उकसाया था। इसके बाद से बताया जा रहा था कि दीप को धमकियां मिल रही थीं।
गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। सिद्धू पर आरोप था कि घटना के बाद से सिद्धू सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे। जिन्हें उनकी एक महिला मित्र अपलोड कर रही थी।