पंडरिया ब्लाक के ग्राम कोदवा गोडा़न में जमकर गरजे,सीएम विष्णु देव सांय ,राजनांदगांव लोकसभा भाजपा सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय को भारी मतों से विजय दिलाने आम जनता से सीएम सांय ने की अपील।.... देखें वीडियो




कवर्धा/ पंडरिया/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय क़बीरधाम जिले के ग्राम कोदवागोड़ान में आम जनसभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में मतदान करने लोगों से अपील की वही भाजपा के कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का फूल व माला पहनाकर आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया, इस दौरान साथ में डिप्टी सीएम अरुण साव व तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे
,पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार कोदवा गोड़ान की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए विधानसभा में भाजपा को जीत दिलाई है ठीक उसी तरह लोकसभा में भी भाजपा पर भरोसा कर संतोष पांडेय जी को विजयी बनाये वही मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय ने आम जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस घोटाले बाज की सरकार थी चावल घोटाला,शराब घोटाला, प्रधानमंत्री आवास घोटाला सहित सभी घोटाला कांग्रेस सरकार ने किए 18 लाख गरीब परिवारों के आवास को रोककर रखा साथ ही जब से भाजपा की सरकार बनी है साय-साय महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की राशि भेजी जा रही है कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि केवल चुनाव तक ही भाजपा महिलाओं को महतारीं वंदन योजना का लाभ देगी मुख्यमंत्री होने के नाते सभी से वायदा करता हु की जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक आपको आपके खाते में पैसा आता रहेगा वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस छोटाले बाज की सरकार थी कांग्रेस के कार्यकाल में काफी भ्रष्टाचार घोटाले किये गए आज भूपेश बघेल के करीबी जेल में बंद है वही आज फिर रायपुर में शराब घोटाले मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है भाजपा के जीत के बाद सभी बुजुर्गों को अयोध्या राम मंदिर का दर्शन का लाभ प्राप्त होगा वही मुख्यमंत्री के कार्यो से प्रभावित होकर लगभग 20 लोगो ने भाजपा में प्रवेश किया मुख्यमंत्री ने भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मीडिया ने पूछा कि बस्तर के प्रथम चरण के चुनाव में कम प्रतिशत मतदान हुए है तो कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ के पूरे 11 सीट जीतेगी वही देवगत देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह के द्वारा भूपेश बघेल पर लगाये गए आरोप पर कहा कि आप जानते है कि उनके ऊपर चारों तरफ से आरोप लग रहे है जनता उन्हें आने वाले 26 अप्रैल को करारा जवाब देगी मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी सांसद संतोष को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मतदाता महिला पुरुष व भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।