बिग CG न्यूज: जिला अस्पताल में रात से 3 बच्चों की मौत..... बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप.... लोगों का दावा, 7 नवजातों की मौत.... 7 शव निकाले गए.... परिजनों ने किया हंगामा.... मची अफरातफरी.....

बिग CG न्यूज: जिला अस्पताल में रात से 3 बच्चों की मौत..... बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप.... लोगों का दावा, 7 नवजातों की मौत.... 7 शव निकाले गए.... परिजनों ने किया हंगामा.... मची अफरातफरी.....

रायपुर। जिला अस्पताल में रात 8 बजे के बाद 3 बच्चों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब ​परिजनों ने नवजात बच्चे की मौत के बाद हंगामा कर दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को बिना ऑक्सीजन लगाए दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा था। वहीं अस्पताल में मौजूद एक मरीज के परिजन ने दावा किया है कि 3 नहीं 7 बच्चों की मौत हुई है। 

 

 

उसने कहा कि मैंने अपनी आंखों से एक के बाद एक सात बच्चों के शव ले जाते देखे हैं। एक बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे की स्थिति बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने एक प्राइवेट अस्पताल ले जाने को कह दिया। बच्चे की स्थिति गंभीर थी। उसे ले जाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ती, लेकिन नहीं दिया गया। वे लगातार अस्पताल प्रबंधन के लोगों से सिलेंडर की मांग करते रहे। 

 

 

इस दौरान भर्ती दो और बच्चों की मौत हो गई और परिजनों का गुस्सा डॉक्टरों पर फूट पड़ा। हंगामे की सूचना पर पंडरी थाने से पुलिस भी पहुंच गई। एक परिजन ने बताया कि शाम के वक्त तीन बच्चों की मौत हुई। जिसके बाद हंगामा हो गया, लेकिन मंगलवार को दिनभर हर दूसरे घंटे में एक बच्चे का शव बाहर निकाला जा रहा था। उन्होंने कुल 7 बच्चों के शवों को यहां से ले जाते देखा। काफी देर तक बवाल होता रहा। 

 

 

परिजनों को कोई सही जवाब नहीं दे रहा था। लगभग 2 से ढाई घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस के दखल की वजह से परिजन शांत हुए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर यह भी आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को बिना ऑक्सीजन दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने बोल रहे थे, जबकि उसकी हालत नाजुक थी। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई।