बस्तर के सबसे बड़े आदिवासी क्रांति लोहड़ीगुड़ा गोली कांड में शहीद वीर क्रांतिकारियों के शहादत दिवस कार्यक्रम में पहुंच ,मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेता नवनीत चांद दी श्रद्धांजलि - भरत कश्यप/अजय बघेल

जगदलपुर / लोहड़ीगुडा। बस्तर के लोहड़ीगुडा ब्लॉक में 31 मार्च 1961 के तात्कालिक सरकार द्वारा बस्तर के राजा स्वर्गीय प्रवीण चंद्र भंजदेव से  भूतपूर्व  राजा की उपाधि से बेदखल करने की षड्यंत्र कर राजा के छोटे भाई स्वर्गीय विजय चंद्र भंजदेव के देने के आदेश के   विरुद्ध आंदोलन करने वाले बस्तर के आदिवासियों के ऊपर गैर संवैधानिक तरीके से तात्कालिक प्रशासन द्वारा गोली चला सैकडो आदिवासियों को मार दिया गया था । जिसमे 12 वीर शहीद आदिवासी क्रांतिकारियों ने शहादत प्राप्त किया।

इस स्मरण आज 61 वी शहादत दिवस पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्यं सयोजक व जनता कांग्रेस जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद , मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप , जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल,आदि पदाधिकारियों ने शहीदों को नमन कर मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद ने राज्य व केंद्र सरकार , जिला प्रशासन , बस्तर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा की,बस्तर जिले के इन शहीदों के इतिहास को संरक्षण करने लोहड़ीगुड़ा ब्लॉक में डीएमएफडी फंड से  मुख्यालय में संग्रहालय बनाया जाए तो वही राज्य सरकार लोहड़ीगुड़ा गोली कांड में मृतकों को शहिद का दर्जा देते हुए मृतक परिवार को मुवावजा दिया जाए तभी लोहड़ीगुड़ा गोली कांड में शहीद आदिवासीयो सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।