फेमस सिंगर की मौत: बादल फटने से जमकर तबाही.... प्रसिद्ध सूफी गायक का शव झील में मिला.... बादल फटने के बाद हुए थे लापता.... भारी बारिश के बाद दोस्तों के सामने बह गए थे नाले में....




नईदिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह का शव मिला है। मनमीत अपने भाई समेत नौ दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने कांगड़ा गए हुए थे। कांगड़ा इलाके में बारिश-बादल फटने की घटना से तबाही हुई है। यहां कारेरी लेक इलाके से बीते दिन कई शवों को बरामद किया गया। इनमें पंजाब के सूफी सिंगर मनमीत सिंह का शव भी शामिल है। करेरी झील इलाके में मिला और अब इसे वापस उनके शहर अमृतसर भेजा जा रहा है।
मनमीत सिंह प्रसिद्ध सूफी गायक थे। वे देश-विदेशों में शोज करते थे। बता दें कि सिंगिंग ग्रुप सेन ब्रदर्स के नाम से काफी मशहूर है। शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल धर्मशाला में किया जाएगा जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। नाले में उफान आने की वजह से तेज धारा में कई लग्जरी वाहन बहने लगे। बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।
पंजाबी सिंगर अपने भाई और कुछ दोस्तों के साथ धर्मशाला घूमने निकले थे। उन्होंने धर्मशाला से करेरी की यात्रा की थी। बताया जा रहा है कि वे रविवार को करेरी झील के पास ही रूके थे। वापसी के दौरान वो एक गड्ढे को पार करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान तेज बहाव से वो खुद को संभाल नहीं पाये और कथित तौर पर फिसल गये और झील में गिर गये। मामले पर अपडेट का इंतजार है और अभी तक परिवार ने इस विषय पर कुछ भी साझा नहीं किया है।