CG:सखी (वन स्टाप सेन्टर) बेमेतरा में बेमेतरा पुलिस के द्वारा "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार – प्रसार कर कराया ऐप डाउनलोड




संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:महिलाओं की सुरक्षा के लिए "अभिव्यक्ति" ऐप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्ष ऐप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री धर्मेन्द्र सिंह एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री पंकज पटेल जिले के "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्ष ऐप के नोडल अधिकारी के निर्देशन पर बेमेतरा जिले में "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप का व्यापक प्रचार - प्रसार किया जा रहा हैं
इसी कड़ी में आज दिनांक 01.04.2022 को सखी (वन स्टाप सेन्टर) बेमेतरा में "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा टीम की महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने सखी (वन स्टाप सेन्टर) बेमेतरा के महिला अधि./कर्मचारियो को "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। इस ऐप के इस्तमाल के सबसे महिला/बालिकाओ को अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर से "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करना है, जिसमें उन्हें साईन इन करना है, अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, ऐप में महिलाएं बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अवयस्क के साथ लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध व महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायत रजिस्टर्ड कर महिलाए कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है। और बताया गया कि कानून के संबंध में किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही गई।
इस अवसर पर सखी (वन स्टाप सेन्टर) बेमेतरा के महिला अधि./कर्मचारी राखी यादव ,श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सीमा यदु,श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती रामेश्वरी साहू, श्रीमती मोना सिंग, कु. दिव्या भारती वर्मा, श्रीमती मीना कश्यप, श्रीमती विसर्जनी ठाकुर, नेमेश्वरी सेन, प्राची तिवारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।