CG BEMETARA:संबलपुर पुर में 30 मार्च को आयोजित होगा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस समारोह..बलिदान दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी विश्वविदुषी लोधी साधना भारती.. बलिदान दिवस समारोह में मुख्यअतिथि होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

CG BEMETARA:संबलपुर पुर में 30 मार्च को आयोजित होगा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस समारोह..बलिदान दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी विश्वविदुषी लोधी साधना भारती.. बलिदान दिवस समारोह में मुख्यअतिथि होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
CG BEMETARA:संबलपुर पुर में 30 मार्च को आयोजित होगा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस समारोह..बलिदान दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी विश्वविदुषी लोधी साधना भारती.. बलिदान दिवस समारोह में मुख्यअतिथि होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

संजू जैन:7000885784

बेमेतरा:लोधी समाज नवागढ़/मारो सर्किल,जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ द्वारा 30 मार्च 2022 को संबलपुर के हाई स्कूल मैदान में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस समारोह-2022 का विशाल आयोजन होने जा रहा है,विश्वशांति मानव एकता मिशन की मुख्य संयोजक और कांग्रेस की सबसे कम उम्र की प्रथम राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी इस बलिदान दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी इस बलिदान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।अति विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव और नवागढ़ के विधायक श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे जी मौजूद रहेंगे।*

*विश्वशांति मानव एकता मिशन की मुख्य संयोजक और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी 30 मार्च को दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेगी।रायपुर पहुंचने पर लोधी समाज बंधुओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छों और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।एयरपोर्ट से अपने शुभ चिंतकों की कारों के काफिले के साथ संबलपुर पहुंचेंगी और 11 बजे प्रेस वार्ता करेंगी।प्रेस वार्ता के उपरांत अमरशहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगी।*

*उल्लेखनीय है कि मात्र ढाई बर्ष की उम्र से लेकर आज तक पिछले लगभग पच्चीस वर्षों में सामाजिक,आध्यात्मिक और राजनैतिक मंचों से हजारों जनसभाएं और रैलियां संबोधित कर चुकीं विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी विश्व की सबसे कम उम्र की प्रथम राजनैतिक स्टार प्रचारक होने का गौरव प्राप्त कर चुकीं हैं,विश्वशांति की सशक्त संदेशवाहक विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी को इंटरनेशनल महात्मा गांधी पीस एवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।वर्तमान में विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी कांग्रेस की सबसे कम उम्र की प्रथम राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।*

*किसानों को उनकी लागत और मेहनत का उचित दाम दिलाने की मांगों को लेकर आंदोलन करते हुए हजारों किसानों के साथ विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी ने मात्र पांच साल की उम्र में संसद भवन पर गिरफ्तारी दी थी।मात्र साढ़े चार साल की उम्र में विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी को बतौर प्रखर वक्ता उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सरकार द्वारा पुरुष्कृत किया गया था,विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी बचपन में बतौर कांग्रेस की राष्ट्रीय स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के रायबरेली,अमेठी और सुल्तानपुर सहित कई प्रदेशों में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी,राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ चुनावी जनसभाएं और रैलियां संबोधित करती रहीं हैं।*

*आध्यात्मिक प्रवचन करने के साथ- साथ सामाजिक कुरीतियां के खिलाफ भी बचपन से ही जनजागरण अभियान चलाती रहीं हैं,अनेक समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से और अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के प्रतिफल से विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी समय-समय पर गरीबों और विकलांगों को कम्बल,चश्मे,व्हीलचेयर इत्यादि का वितरण करती रहीं हैं।सन 2005 में सुनामी पीड़ितों की सहायता के लिए बतौर कांग्रेस की राष्ट्रीय स्टार प्रचारक विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी ने विशाल सहयोग यात्रा निकाली थी जिसमें एकत्रित हुए चैक और ड्राफ्ट कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में पहुंचाए थे।विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी अंतर्राष्ट्रीय सर्व धर्म अनुयायी लोधी लोधा लोध राजपूत एकता मिशन की भी मुख्य संयोजक हैं,30 मार्च को संबलपुर में विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी को देखने और सुनने के लिए छत्तीसगढ़ के लोधी समाज बंधु हजारों की तादात में जमा होंगे।अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी का सारगर्भित धारा प्रवाह संबोधन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।*
---------------------------