बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया धुमाल ढोल तलवारबाजी...राम दरबार की झांकी..जय श्री राम से पूरा नगर गुंज उठा..आकर्षण का केंद्र रहा नागपुर से आये शिव तांडव ग्रुप.NB.LIVE BMT




संजू जैन:7000885784
साजा:हिंदू नववर्ष पर थानखम्हरिया नगर में निकली शोभायात्रा में हजारों लोगों की भीड़ जुटी। शोभायात्रा में बजने वाले ढोल, धुमाल, तासा की गूंज चार घंटे तक नगर में गूंजती रही
नागपुर से आयी 70 सदस्यीय टीम ने लगभग चार घण्टे तक ढोल, तासा, धुमाल की धुन से लोगों में उत्साह का संचार किया। जय श्री राम के उद्घोष से नगर का वातावरण गुंजायमान रहा। आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। भारतमाता मंच के तत्वावधान में शाम पांच बजे टाउन हाल से शोभायात्रा निकली। बग्घी झांकी सहित सुसज्जिात दस वाहनों के साथ शोभायात्रा निकली
सैकड़ों युवाओं के हाथ में भगवा झण्डा लहरा रहा था। जय श्री राम, जय हनुमान का उद्घोष करते पूरे जोश खरोश के साथ युवा शामिल हुए। शोभायात्रा जिस मार्ग से भी निकली आदमी ही आदमी नजर आ रहे थे। सभी दिशाओं से आकर शोभायात्रा में शामिल होने का क्रम देर तक चलता रहा। शोभायात्रा में उत्साह के साथ युवतियां भी शामिल हुई। नगर में नववर्ष का इतना विशाल आयोजन प्रथम बार हुआ। पूरा नगर भगवा रंग में रंग दिया गया। रात्र में जयस्तंभ चौक पर भारतमाता की आरती की गई। सुबह माई मंदिर से र्बाक रैली निकाली गई। बाइक में भगवा झंडा लगाकर तथा जय श्री राम का उद्घोष करते युवाओं ने नगर भ्रमण किया। लगभग दो सौ बाइकर्स शामिल हुए। पिछले 10 दिनों से पूरा नगर भगवा झंडा और तोरण से सजाया गया है।
भगवाध्वज लहराते निकाली शोभायात्रा
हिंदू नववर्ष के अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने कलशयात्रा निकाली। इस दौरान वे हाथों में ओम अंकित भगवाध्वज लहराते जयघोष कर रहे थे। इसमें विद्यार्थियों के साथ संस्था के प्राचार्य बृजमोहन साहू, आचार्य व दीदियां भी शामिल थीं।