CG में रिश्ते हुए शर्मसार : ससुर और जेठ ने बहू की इज्जत को किया तार तार, घर में सूनेपन का फायदा उठाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी....
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से उसके ससुर और जेठ ने मिलकर गैंगरेप किया है। बहू को घर में अकेली पाकर ससुर और जेठ ने वारदात को अंजाम दिया।




जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से उसके ससुर और जेठ ने मिलकर गैंगरेप किया है। बहू को घर में अकेली पाकर ससुर और जेठ ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला 27 सितंबर को घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ससुर मंगतू राम सूर्यवंशी और जेठ रवि कुमार सूर्यवंशी घर पहुंचे। महिला का पति रिश्तेदारों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने को गया हुआ था। दोनों आरोपी मंगलू और रवि घर आए और महिला के पति के बारे में पूछने लगे। तब कहा कि घर में कोई नहीं है, जिसके बाद दोनों ने मिलकर हाथ और मुंह को दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला का पति बिलासपुर से घर आया तो महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376,(2) च 376 घ,323,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।