रामगढ़ के पावन धरा पर महिला उत्थान कल्याण समिति के द्वारा गुड़,चना और प्याऊ की व्यवस्था की गई थी।




उदयपुर सितेश सिरदार:–प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला उत्थान कल्याण समिति के द्वारा चना,गुड़ और प्याऊ की व्यवस्था रामगढ़ के पावन धरा पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था किया गया था। पानी की व्यवस्था नहीं रहने की वजह से श्रद्धालुओं प्यासे दर्शन करके नीचे उतर रहे थे तब महिला उत्थान कल्याण समिति के बहनों ने पानी पिला कर उनको प्यास बुझाई तो बहुत सारा समिति को आशीर्वाद दिया और कहा कि सीढ़ी से नीचे 5 किलोमीटर तक कोई पानी की व्यवस्था नीचे नहीं रहने की वजह से हम लोग परेशान हो गए थे। आप लोग को बहुत-बहुत धन्यवाद कि आप लोग ने हमें यहां पानी पिलाया और चना गुड़ का प्रसाद खिलाया आशीर्वाद पाकर महिला उत्थान कल्याण समिति के सभी सदस्यों के चेहरे में खुशी छलक उठी और जय श्री राम जय श्री राम के नारा गूंजता रहा महिला उत्थान कल्याण समिति सदैव समाज हित के लिए अनेकों कार्य करते रहते हैं। जिसमें दिव्यांग और अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराते हैं,असहाय महिलाओं का सहायता करते हैं और महिलाओं को विभिन्न परीक्षण दिला कर स्वावलंबी बनाते हैं, महिला उत्थान कल्याण समिति समाज के लिए एक नई मिसाल बनकर उभर रही हैं।आज महिला उत्थान कल्याण समिति द्वारा चना गुड और प्याऊ का व्यवस्था किया गया था। जिसमें श्रद्धालुओं को चना गुड़ प्रसाद वितरण कर पानी पिलाया गया इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सरिता महंत उपाध्यक्ष सुनीता अजगले सहसंयोजक कुसुम जयसवाल ,अचला दुबे ,ममता गुप्ता, प्रतिभा सिंह ,पुष्पलता देवांगन।खुशबू ,पवानो ,कल्याणी कश्यप ,वर्षा सिदार, सहित महिला उत्थान कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।